गुरु पूर्णिमा स्पेशल - 01
गुरु में तीनों देवों की त्रिगुणात्मक शक्ति समाहित है
श्लोक :- अ- त्रिनेत्र: सर्वसाक्षी
अ- चतु र्बाहु अच्युत: ।
अ- चतुर्वदनो ब्रह्मा
श्री गुरु: कथित: प्रिये ।।८५।।
यह श्लोक स्कंद -पुराण में गुरु गीता से लिया गया है।
भावार्थ :- गुरु तीन नेत्र रहित होते हुए भी शिव स्वरूप है, क्योंकि समस्त ब्रह्मांड के जीवो के साक्षी है। चार भुजाओं से रहित होते हुए भी विष्णु स्वरुप है, क्योंकि सभी शिष्य समुदाय का पालन करते हैं। चार मुख्य से रहित होते हुए भी ब्रह्मा स्वरूप है, क्योंकि सभी शास्त्र-ज्ञान को अपने भीतर समाहित किए हुए हैं, और शिष्यों को देने में समर्थ है, अर्थात गुरु में तीनों देवों की त्रिगुणात्मक शक्ति समाहित है, गुरुजी ब्लॉक में प्रत्यक्ष देव हैं।
Comments
Post a Comment